फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा कंपनी के नाम से नमक पैक करके बेचा जा रहा था

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद रोड पर दो दुकानों में टाटा कंपनी के नाम से पैकिंग करके नमक बेचा जा रहा था। टाटा कंपनी के अधिकारियों की सूचना के बाद सीआईए-2 टीम ने रेड की। जिसमें टाटा कंपनी की पैकिंग से मिलते-जुलते रैपर में पैक करके नमक बेचा जा रहा था। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

टाटा कंपनी के अधिकारी फूलचंद ने बताया कि कंपनी को सूचना मिली थी कि जींद रोड पर एक दुकान में टाटा कंपनी के नाम से नमक बेचा जा रहा है। यह नमक टाटा नमक से सस्ता होता है, लेकिन इसे टाटा की कीमत पर बेचा जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस को अवगत करवाया गया। सीआईए-2 टीम के साथ मिलकर कंपनी अधिकारियों से जींद रोड पर जाकर दुकान से पहले नमक खरीदा। इसके बाद उसकी जांच की तो यह फर्जी रैपर में पैक हुआ मिला। इसी प्रकार से एक अन्य दुकान पर भी रेड कर नमक बरामद किया। एक दुकान से पुलिस ने 63 किलो व दूसरे से 55 किलो ऐसा नमक बरामद किया। जिसे फर्जी रैपर में पैक किया हुआ था। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी रोहताश ने बताया कि पुलिस को नमक के संबंध में शिकायत मिली है। शिकायत अनुसार केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें