फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चावल की खरीद में धोखाधड़ी, दो पर केस

Wed, 17 Jul 2024 06:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना शहर पुलिस कैथल में चावल की खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जींद रोड कैथल के गौरव मित्तल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 25 फरवरी 2024 से 28 जून 2024 तक सुशील गर्ग और सुशील सिंगला ने चावल के व्यापार को लेकर उसके वह अन्य दुकानदारों के साथ धोखाधड़ी की। जांच अधिकारी एएसआई जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

हजारों रुपये के चावल चुराए
कैथल। कैथल के पट्टी डोंगर शीला खेड़ा रोड कैथल से चोर एक ट्रक से हजारों रुपए के चावल के बैग चोरी का मामला प्रकाश में आया है। गांव चोचड़ा के पवन कुमार ने शहर पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया है कि 14 जुलाई को वह अपने चावल से भरे ट्रक को पट्टी डोगर शीला खेड़ा रोड कैथल पर खड़ा कर किसी काम से चला गया। जब वह वापस आया तो अज्ञात चोरों द्वारा उसके ट्रक से चावल के आठ बैग चुरा लिए। चुराए गए चावल की कीमत करीब 30000 बताई गई है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल दिलावर ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें