कैथल। कलायत निवासी एक व्यक्ति ने कुछ व्यक्तियों पर कपिल मुनि रोड पर निर्माणाधीन दुकानों को गिराने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कलायत निवासी दीपक ने बताया कि उसका भतीजा यश अभी नाबालिग है। उसकी जमीन मरबा नंबर 288 में 1 मरला लगभग 30.25 गज जमीन कपील मुनि रोड पर बस स्टैंड के नजदीक है। यश के माता पिता की मौत हो चुकी है। वह उसका पालन पोषण कर रहा है। उसने यश की जमीन पर नई दुकान बनाने का काम शुरू किया हुआ है। 24 सितंबर को दुकानों पर लेंटर डाला जा रहा था। इसी बीच कलायत निवासी विजय व आशीष के साथ 10-12 अन्य व्यक्ति हथियार लेकर निर्माणाधीन दुकानों के पास पहुंचे और उन्हें तोड़ने लगे। उसने विरोध जताया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वहां पर भीड़ एकत्रित होता देखकर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।