फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फर्जी दस्तावेजों पर चुनाव लड़ने वाले सरपंच के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 25 Apr 2023 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव सींह के सरपंच द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चुनाव लडऩे और जीतने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गुहला बीडीपीओ ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी गुहला अशोक कुमार ने चीका थाना में शिकायत दी कि गांव सींह तहसील गुहला जिला कैथल के नव नियुक्त सरपंच अमनदीप सिंह ने फर्जी दस्तावेज के साथ चुनाव जीता। इसे लेकर सींह निवासी सूरजभान ने उपमंडल अधिकारी गुहला को शिकायत दी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीसी कैथल द्वारा अमनदीप सिंह के खिलाफ हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 181(1) एच के तहत तथ्यों का छिपाने, फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा करने और झूठा शपथ पत्र देने का दोषी मानते हए उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बीड़ीपीओ ने नव नियुक्त सरपंच अमनदीप सिंह के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की मांग की है ताकि रिपोर्ट डीसी को भेजी जा सके। एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बीडीपीओ ने बताया कि सरपंच के आठवीं कक्षा के प्रमाण पत्र के संबंध में एसडीएम द्वारा की गई जांच में रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। जिस पर पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें