फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हैफेड प्रबंधक ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव क्योड़क के निकट स्थित हैफेड गोदाम में चोरी के शक में बीते रोज पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या मामले में अब हैफेड मैनेजर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि गोदाम से गेहूं के 30 कट्टे चोरी हो गए थे, जिसमें से सात कट्टे सड़क किनारे पड़े मिले थे, जबकि 23 कट्टों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

विदित हो कि बीते रोज हैफेड गोदाम में चोरी के शक में तीन चौकीदारों ने बुजुर्ग पाला राम की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के पुत्र राजकुमार की शिकायत पर गांव काकौत निवासी राकेश, पट्टी अफगान कैथल निवासी अभिषेक और कैथल निवासी विनोद के खिलाफ हत्या सहित एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद अब शनिवार को हैफेड के मैनेजर सुखदीप की शिकायत पर चोरी के आरोप में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
इस संबंध में एसएचओ सदर महेंद्र सिंह ने कहा कि शुक्रवार को हत्या के आरोप में जो केस दर्ज हुआ था, वह हैफेड के कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किया गया था। अब हैफेड की ओर से अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें