कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के दो मामलों में पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव पाई निवासी रामनिवास ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि नौ अगस्त को शाम के समय आरोपी कृष्ण, अजय व सतीश ने उस पर गंडासी व रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव गोहरां निवासी ओमप्रकाश ने सीवन थाना में शिकायत दी कि 31 अगस्त को आरोपी मांगा, रोहित, सागर व तीन अन्य ने उसके साथ मारपीट की और चोटें मारी। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद