फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत विधानसभा क्षेत्र में रैली व होर्डिंग लगाने के लिए स्थान निर्धारित

Tue, 03 Sep 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। विधानसभा चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक दलों के लिए जनसभा, रैली, होर्डिंग, बैनर व पोस्टर लगाने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। यह जानकारी कलायत विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने दी है।

उन्होंने बताया कि कलायत विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 15 हजार 155 मतदाता हैं, जिनमें एक लाख 14 हजार 113 पुरूष, 1 लाख 1 हजार 40 महिला और दो थर्ड जेंडर मतदाता हैं। वहीं बूथ की बात करें तो कलायत विधानसभा क्षेत्र में 209 बूथ हैं, जिसमें 27 बूथ शहरी क्षेत्र तथा 182 ग्रामीण क्षेत्र में है। इन सभी बूथों पर आधारभूत जरूरतें सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन


मान ने बताया कि नगर पालिका कलायत की सीमा में बैनर होर्डिंग के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं, जिनमें वार्ड नंबर आठ में नवनिर्मित नगर पालिका भवन के सामने श्मशान घाट से रूदरी तक की दीवार को छोड़कर, नव निर्मित पार्क की दीवार छोड़कर वार्ड नंबर आठ, बस अड्डा से पालिका भवन की बैक साइड की दीवार के आगे खाली जगह वार्ड आठ, बस अड्डा के साथ लगती खाली जगह, कपिल मुनि महिला कॉलेज से बस अड्डे के पीछे तक 40 फुटा रोड वार्ड नंबर 11, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने मार्केट कमेटी की बिल्डिंग की दीवार के साथ लगती जगह वार्ड नंबर 13, बीडीपीओ कार्यालय के साथ लगती जगह, महाराणा प्रताप सामुदायिक केंद्र की दीवार के साथ लगती जगह वार्ड नंबर आठ, बी एंड आर की दीवार के साथ लगती जगह शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर पालिका कलायत की सीमा मे रैली की जगह भी निर्धारित की गई हैं।

इनमें अनाज मंडी कलायत, विर्क पैलेस, वार्ड नंबर आठ स्थित नजदीक कपिल मुनि रोड, वार्ड नंबर 8 नवनिर्मित पार्क, बड़ी राजपूत चौपाल वार्ड नंबर 5, सामुदायिक भवन वार्ड नंबर 11, नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन वार्ड नंबर 11, वार्ड नंबर 8 नजदीक रेलवे रोड शामिल हैं। बताया कि राजौंद में रैली / जनसभा करने की जगह नई अनाज मंडी राजौंद, वार्ड 10 में गोगा मैडी, वार्ड 9 में रामलीला ग्राउंड, वार्ड 6 में प्लेग्राउंड, पूंडरी रोड महाराणा प्रताप चौक, गुरुद्वारा मार्केट राजौंद निर्धारित किए गए हैं।

बताया कि होर्डिंग लगाने के लिए नव निर्मित पालिका भवन, बस स्टैंड राजौंद, गोगा मैडी, जींद मोड राजौंद तथा बीडीपीओ कार्यालय की जगह निर्धारित की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें