फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद ब्लैकमेल करके आरोपी बार-बार दुष्कर्म करते रहे। जब परिजनों को इस बारे में पता लगा तो शिकायत पुलिस को दी। पूंडरी थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी लड़की ने पुलिस को शिकायत दी कि युवकों ने नवंबर 2020 को गांव में ही जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद उसको जान से मारने की धमकी देकर डराते डराया। आरोपियों की धमकी के डर में वो किसी को घटना के बारे में नहीं बात सकी। जांच अधिकारी सोनिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें