अलग-अलग स्थानों से चोर दो बाइक व ट्यूबवेल की केबल चोरी कर ले गए। संबंधित थानों की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में गुहला पुलिस को दी शिकायत में जिला पटियाला के उगोके गांव के अरुण प्रीत ने बताया कि चोर गुरुद्वारा गढ़ी नाजिर के बाहर गली में खड़ी उसकी बाइक चुराकर ले गए। दूसरे मामले में चुहडमाजरा के संजीव कुमार ने ढांड पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है चोर 24 सितंबर को गांव फरल से उसकी बाइक चुराकर ले गए। तीसरे मामले में पबनावा के महेंद्र ने ढांड पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चोर 22 सितंबर की रात को उसके खेत में लगे ट्यूबवेल की केबल चुरा कर ले गए। संवाद