कैथल। जिले के एक गांव में अज्ञात आरोपी ने 35 वर्षीय महिला से छेडख़ानी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि नौ अगस्त को वह किसी काम से गांव टयोंठा में गई हुई थी। वहां पर अज्ञात आरोपी ने उसके साथ छेडख़ानी की। एसएचओ राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद