कैथल। रामथली-थेहखरक रोड पर एक कार चालक ने युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव रामथली निवासी महावीर सिंह ने गुहला थाना में शिकायत दी कि चार अगस्त को शाम को भांजा रमन रामथली-थेहखरक रोड पर जा रहा था। वहां पर हैप्पी नाम के कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए रमन को टक्कर मारकर घायल कर दिया। आरोपी मौके से भाग गया। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद