फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने वाले 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के चार अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पहले मामले में कलायत थाना में दी शिकायत में बड़सीकरी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसने खेत में ही मकान बनाया हुआ है। अपने खर्च से गांव वाली लाइन से बिजली का कनेक्शन लिया हुआ है। आरोपी बिजली की लाइन से कनेक्शन लेना चाहते थे, जो अपने हिस्से के खर्च पर राजी हो गए थे। लेकिन 25 मई को आरोपी उनके गांव निवासी ही संदीप, जगबीर, माला व उनकी पत्नी शाम के समय बिजली की लाइन पर जाकर तार लगाने के लिए आए। जिन्हें देखकर उसके पिता रामनिवास उन्हें समझाने के लिए उनके पास गए उन्होंने उनके पिता की एक नहीं सुनी। इसके बाद आरोपियों ने उसके पिता के सिर पर गंडासी मारी। उसके पिता बेहोश होकर नीचे गिर गए। उसके बाद उस पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में कलायत थाना में दी शिकायत में लांबा खेड़ी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि 26 मई को कलायत महिला कॉलेज के पास गांव में जाने वाली निजी बस में चढ़ गया। उसके साथ उसके गांव के गुरदास व अन्य चार पांच युवकों ने किसी बात को लेकर मारपीट शुरू कर दी। यात्रियों ने उनका बीच-बचाव करवाया। आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। तीसरे मामले में कलायत थाना में दी शिकायत में गांव लांबा खेड़ी निवासी रुप ने बताया कि 27 मई को को ढाई बजे वह धनौरी जाने वाली बस में सवार था। जब बस कलायत महिला कॉलेज के सामने रुकी तो उसके ही गांव के मनोज ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। चौथे मामले में सिटी थाना में दी शिकायत में मॉडल टाऊन निवासी राजबाला ने बताया कि उनके आसपास रहने वाले आरोपी बिंद्र, गौरव, प्रदीप, मीनू व एक अन्य व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसके परिवार के साथ मारपीट की। वहीं जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने चारों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें