फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुष्कर्म, मारपीट के मामले में केस

Sun, 22 Dec 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विवाहिता से दुष्कर्म, मारपीट, धमकी देने व जातिसूचक शब्द कहने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजौंद थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी 29 वर्षीय विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया कि आठ अक्तूबर को रात के समय वह अपने घर में सो रही थी। इस दौरान आरोपी विनोद उनके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें