फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मकान और क्लीनिक से समेट ले गए माल

Sun, 22 Dec 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग मामलों में चोर एक मकान से नकदी व गहने और एक क्लीनिक से लैपटॉप व रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हरसौला गांव निवासी प्यारे लाल ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 19 दिसंबर को रात के समय घर से चोर जेवर व 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में कैथल निवासी डॉ. कनिका ढल ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह सेक्टर 19 में दांतों का क्लीनिक चलाती है। 19 दिसंबर को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके क्लीनिक के बाथरूम में लगी खिड़की की जाली तोड़ कर लैपटॉप व एक लाख रुपये चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें