फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समर्थकों में झड़प के मामले में केस

Tue, 08 Oct 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजौंद के गांव सेरधा में मतदान के दिन दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच हुई झड़प के मामले में राजौंद थाना की पुलिस ने एजेंसी की शिकायत पर मारपीट का केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

राजौंद थाना में दी गई शिकायत में सेरधा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह बताया कि विधानसभा चुनाव वाले दिन वह गांव में ही सरकारी स्कूल में पोलिंग एजेंट था। तभी उसके ही गांव का मनीष अपने भाई अनुराग का फर्जी वोट डालने आया। जिस पर उसने एजेंट होने के नाते विरोध किया और रोकना चाहा, लेकिन मनीष और उसके साथ आए 10-12 लोगों ने उस पर हमला कर दिया और कपडे़ फाड़ दिए। यह पूरी घटना स्कूल के अंदर हुई थी।
विज्ञापन


फिर शाम को चुनाव खत्म होने के बाद जब वह अपने घर जाने लगा तो मनीष ने गली में रास्ता रोक लिया व जान से मारने की धमकी दी। झगड़े में लगी चोटों के चलते हुए नागरिक अस्पताल कैथल में दाखिल करवाया गया।

वहीं, दूसरी तरफ राजेश कुमार वासी सेरधा ने पुलिस को शिकायत दी कि मतदान वाले दिन वह सेरधा गांव में बूथ 137 पर कांग्रेस प्रत्याशी विकास सहारण का एजेंट था। तभी बूथ पर अंकित, अंकुश, मनोज आए और हिम्मत जो यूएसए में है। उसका फर्जी वोट
विज्ञापन


डालने लगे।

उसने एजेंट होने के नाते उनका विरोध किया तो सभी आरोपियों ने बूथ के अंदर जबरन घुसकर मारपीट की व गले से सोने की चैन छीनने की कोशिश की। जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला मतदान के दिन का है। उस दिन दोनों गुट में झड़प हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें