कैथल। मारपीट और धमकी के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव जुलानीखेड़ा निवासी कृष्ण लाल ने कलायत थाना में शिकायत दी कि 19 अक्तूबर को दोपहर के समय आरोपी मोनू ने पांच अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उसे डंडे व लाठियों से पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादकलायत में 300 लीटर लाहन बरामद
कैथल। थाना कलायत पुलिस ने एक खेत में बने कमरे पर दबिश देकर 300 लीटर लाहन बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने उपरांत गांव कैलरम स्थित एक खेत में बने कमरे पर दबिश दी। जांच के दौरान वहीं दो ड्रमों में 300 लीटर लाहन बरामद हुआ। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद