फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर में घुसकर धमकी देने के आरोप में केस

Wed, 09 Aug 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सेक्टर 19 निवासी हर्षित गुप्ता ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। ससुराल वाले उसको बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तीन अगस्त को उसकी पत्नी व परिवार वाले उसके घर के बाहर आकर धमकियां देने लगे। घर पर उसकी माता अकेली थी।

वे सभी घर में गेट खोलकर दाखिल हो गए और धमकी दी कि वे जान से मार देंगे। उसके बाद सभी घर के गेट पर हंगामा करने लगे और उसकी ताक में घर का रास्ता रोककर बाहर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने 112 नंबर पर फोन कर अपनी व मां की जान बचाई। उसे व उसके परिवार को जान का खतरा है। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें