फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एमटीपी किट मामले में संचालक पर केस

Sun, 11 May 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एंटी नारकोटिक सेल करनाल की टीम की ओर से शुक्रवार रात के समय ऋषि नगर में एक निजी अस्पताल में छापा मारकर एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी) किट बरामद करने मामले में सिविल लाइन थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है। गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने एक निजी अस्पताल में जांच के बाद ये एमटीपी किट बरामद की थीं।

इसके साथ ही इसी अस्पताल में दबिश वाले दिन एक महिला के गर्भपात करने की भी टीम को जानकारी मिली है। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस जांच रही है। इस दौरान पकड़ी गई दवाइयां को सील करके आगामी करवाई के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाने में दी गई शिकायत में डॉ. गौरव पुनिया, ड्रग विभाग के जिला अधिकारी डाॅ. चेतन वर्मा ने बताया कि उन्हें करनाल की टीम से सूचना मिली थी कि ऋषि नगर स्थित ओम अस्पताल में अवैध तरीके से गर्भपात करवाया जाता है। सूचना पाकर ड्रग कंट्रोल, स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। जांच की तो पाया गया कि वहां पर नौ एमटीपी किट प्रयोग की जा चुकी थी, जबकि चार बिना उपयोग की हुई किट बरामद की गई। अस्पताल संचालक ऋचा शर्मा पर केस दर्ज किया गया है।

ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारी चेतन वर्मा ने बताया कि बताया कि अस्पताल में डॉक्टर अपने घर से ही दवाइयां मंगवाती थी और उनका प्रयोग गर्भपात में करवा रही थी। इसके अलावा डॉक्टर अपने घर पर ले जाकर भी महिलाओं का गर्भपात करवा रही थी। एमटीपी किट के खाली पैकेट महिला डॉक्टर के घर से ही बरामद किए गए हैं। जो किट फिलहाल प्रयोग नहीं की गई थी वे अस्पताल से बरामद की गई। जांच में पता चला कि डॉक्टर के पास इन किटों को प्रयोग करने के लिए अनुमति नहीं थी। जिस काउंटर में किट मिली, उसमें एक महिला का आधार कार्ड भी पाया गया।
विज्ञापन


मकान से बरामद हुई थीं एमटीपी किट

करीब हफ्ते पहले कैथल की ड्रग्स कंट्रोल व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चला चंदाना गेट पर बंद मकान में दबिश दे 5805 गर्भपात की दवाएं बरामद की थी। पकड़े गए आरोपी विकास ने रिमांड के दौरान बताया था कि वह एमटीपी किट बेचने का काम पिछले डेढ़ साल से कर रहा है। इसके बाद करनाल की टीम ने करनाल में ही शिव कॉलोनी में एक मकान से 2700 से अधिक प्रतिबंधित गोलियां बरामद की थी। इस दौरान आरोपी भाग गया था। अब करनाल की ही टीम ने कैथल में एक निजी अस्पताल में दबिश दे एमटीपी किट बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें