संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पूंडरी में फिरौती के लिए फायरिंग करने के मामले स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की टीम ने जांच करते हुए फतेहपुर निवासी आरोपी सागर को काबू कर लिया। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि 26 फरवरी को पूंडरी स्थित एक मिठाई दुकान के मालिक पर एक बाइक पर सवार अज्ञात युवकों ने रंगदारी की मांग के एवज में फायरिंग की गई थी।
पूंडरी थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। मामले की जांच दौरान 13 मार्च की रात स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट पुलिस टीम ने मामले में वांछित आरोपी छुड़ानी जिला झज्जर निवासी अनूप उर्फ आशीष उर्फ फैजल के राजौंद क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस टीमों ने राजौंद क्षेत्र में उसे खोजकर सरेंडर करने का मौका दिया गया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अनूप की मौत हो गई। मामले में वांछित पांच अन्य आरोपियों को भी काबू सलाखों पीछे भेजा जा चुका है। मामले में खुलासा हुआ था कि आरोपी सागर की ओर से अन्य आरोपियों की सहायता की गई थी व संलिप्तता पाई गई थी। आरोपी शनिवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।