फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट व धमकी के चार मामलों में 14 पर केस

Wed, 12 Jul 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मारपीट व धमकी के चार मामलों में पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव सरकपुर निवासी दर्शन सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि उनकी गांव सरकपुर में बुढऩपुर रोड पर आधा एकड़ जमीन है। ज्यादा बरसात होने के कारण इस गांव के आसपास काफी बरसाती पानी आया हुआ है। उनके गांव के सतबीर, राजू, संदीप, गुरदीप व कर्णदीप उनकी जमीन के रास्ते से जबरदस्ती पानी निकालने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहे। उन्हें रॉड, फाली व थप्पड़-मुक्कों से चोटें मारी। बाद में आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में खरादिया मोहल्ला कैथल निवासी नरेश कुमार ने सिटी थाना में शिकायत दी कि उसकी रेलवे गेट पर कॉस्मेटिक की दुकान है। 10 जुलाई को आरोपी टिल्लू, राजेश व यमन ने दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की। लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग गए। बाद में आरोपियों ने वाल्मीकि बस्ती में उसके बेटे भावुक शर्मा को भी रास्ता रोककर पीटा। जांच अधिकारी रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीसरे मामले में गांव मालखेड़ी निवासी सुनील कुमार ने सदर थाना में शिकायत दी कि नौ जुलाई को आरोपी सांघण निवासी बंटी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उस पर गंडासी व लात-मुक्कों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


चौथे मामले में बालाजी कॉलोनी निवासी राजकुमार ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 10 जून को आरोपी शंकर, अनिल, रवि व शंकर की पत्नी ने उसे व उसकी पत्नी से मारपीट की। जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें