फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भैंस बांधने का विवाद 14 पर मामला दर्ज

Wed, 12 Jul 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भैंसें बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में एक पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव कसौर निवासी राजमोहन ने गुहला थाना में शिकायत दी कि उसके चाचा कर्मचंद ने तारांवाली बस अड्डा के नजदीक कसौर रोड पर दुकानें बनाई हुई हैं। वहां पर तारांवाली निवासी कर्मचंद व उसका परिवार दुकानों में भैसें बांधते है। नौ जुलाई को शाम के समय वह, उसके चाचा का लडक़ा आशुतोष, चाचा अमरनाथ व सुरेंद्र दुकानों के सामने खड़े थे। उस दौरान कर्मचंद, बीबा देवी, हंसो देवी, गुरपाल, रवि, बीरो देवी, भुजा, अशोक, प्रेमचंद, मदन, मदन का लडक़ा, ओमप्रकाश, जोगिंद्र व चुक्कु राम ने भैंसों को बांधने को लेकर उनके साथ झगड़ा कर लिया। आरोपियों ने उन्हें डंडे, लाठी व ईंटों से हमला कर चोटें मारी। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें