कैथल। आचार संहिता का उल्लंघन करने और नगर परिषद के कर्मचारियों की ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 21 अगस्त की दोपहर नगर परिषद की टीम आचार संहिता के चलते सरकारी अस्पताल के पास पोस्टर व बैनर हटवाने के लिए गई हुई थी। जब टीम संदीप कोटड़ा के नाम से लगे बैनर को हटाने लगी तो संदीप ने टीम को रोक दिया। उसने टीम को लाठी मारने और जान से मारने की धमकी दी। ऐसा करके आरोपी ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया और कर्मचारियों की ड्यूटी में बाधा डाली है। एसएचओ शीलावंती ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद