फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में केस

Sun, 12 Mar 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। तितरम थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला थाना में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के ही स्कूल में पढ़ती है। वह 10 मार्च को स्कूल के बाहर अपने दोस्तों के पास खड़ी थी। तभी आरोपी संजय व सुभाष आए। इसके बाद उसको अगवा करने का प्रयास किया। उसके साथ बदतमीजी की और आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने आरोप लगाए है कि उसकी माता के साथ भी आरोपियों की पुरानी रंजिश है। महिला थाना प्रभारी नन्ही देवी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर 354 ए व 366 ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अब ब्यान के आधार पर मामला की जांच की जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें