फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पति, ससुर और सास के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 23 Jul 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना सीवन पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में विवाहिता की शिकायत पर पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव प्रभोत निवासी पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी कुछ समय पहले गांव जसवंती के उधम सिंह से हुई थी। शादी के समय दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। वे आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। तंग आकर वह मायके लौट आई और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पति उधम सिंह, ससुर धूप सिंह और सास सिंद्र कौर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें