फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो बहनों संग दुष्कर्म में दो पर केस

Mon, 07 Apr 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के एक गांव में दो सगी बहनों के साथ एक ही समय व एक ही होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में रिश्ते में चाचा लगने वाले व्यक्ति पर भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दो पर केस दर्ज किया है।

महिला थाना में दी गई शिकायत में इन युवतियों ने बताया कि वे दोनों सगी बहनें हैं। पड़ोस से ही रिश्ते में चाचा लगने वाला एक आरोपी व उसके मामा का लड़का अक्तूबर 2024 में उन्हें घुमाने के बहाने कैथल के करनाल रोड स्थित एक होटल में ले गए।वहां पर आरोपियों ने उनको पेय पदार्थ में नशा पिला दिया, जिससे वे बेसुध हो गई।
विज्ञापन


फिर दोनों आरोपियों ने उनके साथ रेप किया। किसी को बताने पर उनको जान से मारने की धमकी दी। युवतियों में से एक की आयु 19 साल और दूसरी की 22 साल है।

युवतियों ने बताया कि आरोपी उनको धमकाकर अब तक कई बार उनके साथ रेप कर चुके थे। उन्होंने इस बात का विरोध भी किया, लेकिन आरोपी फिर भी नहीं माने। जब बार-बार मना करने के बावजूद आरोपी उन्हें परेशान करने लगे तो इस संबंध में परिजनों को बताया।
विज्ञापन


परिजन तुरंत दोनों युवतियों को लेकर महिला थाने में पहुंचे और अलग-अलग शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि दोनों युवक व युवतियां बालिग बताए गए हैं। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला थाना प्रभारी वीना ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। इस मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें