फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर रुपये हड़पने पर तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गुहला से पूर्व विधायक सहित चार अन्य के खिलाफ गांव फर्शमाजरा निवासी एक व्यक्ति ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत गृहमंत्री अनिल विज से की थी। गृहमंत्री के निर्देश पर हुई जांच के बाद पूर्व विधायक व एक महिला के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने शेष तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव फर्शमाजरा निवासी लेखराज ने आरोप लगाते हुए बताया था कि पूर्व विधायक गुहला, भूना निवासी ओमप्रकाश, रतन, भगवान दास व एक महिला ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 14 मार्च 2016 को उनसे 12 लाख रुपये की राशि ली थी। इसके बाद आरोपियों ने न तो उसे सरकारी नौकरी पर लगवाया और न ही उसकी राशि वापस की। उसने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी।
कार्रवाई न होने पर उसने गृहमंत्री अनिल विज से शिकायत दी। इसके बाद डीएसपी रविंद्र सांगवान ने मामले की जांच की। जांच में पूर्व विधायक व एक महिला के खिलाफ पुलिस को साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने ओमप्रकाश, रतन व भगवानदास के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ सीवन राजफूल ने बताया कि तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें