फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति पर केस

Tue, 24 Jun 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में विवाहिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। चंदाना गेट निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसकी शादी कुछ समय पहले गुरुग्राम निवासी गुलशन से हुई थी। शादी के समय दिए गए दहेज से पति व ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं थे और उसके साथ मारपीट की जाती थी। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके लौट आई और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

महिला के अपहरण के आरोप में नामजद

कैथल। सदर थाना पुलिस ने एक 23 वर्षीय युवती के अपहरण के मामले में मोहित एडवोकेट नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 जून को उसकी बेटी को आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें