फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित चार पर केस

Thu, 05 Jun 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। थाना शहर कैथल की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

एक कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी शादी 23 जुलाई 2021 को टोहाना के साहिल के साथ रीति रिवाज अनुसार हुई थी। शादी के समय दिए गए दहेज से वर पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे और अधिक दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। हर रोज की मारपीट व तानों से परेशान होकर वह अपने मायके लौट आई तथा पुलिस को शिकायत की।
विज्ञापन


पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति साहिल सिंगला, सास गीता, ससुर रमेश सिंगला व एक अन्य कशिश सिंगला के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें