फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाल विवाह कराने पर पांच पर केस

Sun, 03 Aug 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महिला थाना पुलिस कैथल ने गांव बालू में 13 साल की किशोरी का बाल विवाह करने के आरोप में एक महिला सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिला बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी सुनीता शर्मा ने महिला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 19 जनवरी 2025 को गांव बालू में एक बालिका के परिजनों ने उसकी जबरन शादी करवा दी। बाद में जांच में पाया गया कि बालिका की आयु केवल 13 साल की थी। जांच के दौरान उसके बाल विवाह करवाने में बालिका के पिता करमजीत, मां किरण देवी, मामी संतरो देवी व कुलदीप और कृष्ण कुमार का हाथ पाया गया। मामले की जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक निर्मला ने बताया कि पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें