फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: थेह मुकेरिया में युवक की हत्या करने में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Aug 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। थेह मुकेरिया में युवक की हत्या के मामले में थाना गुहला की पुलिस ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में पांचवें आरोपी गांव के ही निर्मल सिंह को गिरफ्तार किया है। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले चार अन्य आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की थेह मुकेरिया निवासी अशोक की शिकायत अनुसार उसके 18 वर्षीय पुत्र जयमल की उनके पड़ोस में रहने वाली एक युवती से बातचीत होती थी। इस कारण उनके परिवार से उनकी कहासुनी हो गई थी जो बाद में उन दोनों परिवारों की सुलह भी हो गई। 13 जून की शाम गांव का ही विक्रम उनके घर आया व बाहर घूमने के लिए जयमल को साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद वह अपने लड़के को देखने सरकारी स्कूल के पास गया तो वहां जयमल बचाओ बचाओ का शोर कर रहा था। गांव वासी सन्नी, प्रवेश, विक्रम, छिंदा व अन्य जयमल पर ईख काटने वाले औजार व चाकुओं से हमला कर रहे थे। जो उसको देखते ही सभी मौका से हथियारों सहित भाग गए। घायल जयमल को सरकारी अस्पताल गुहला से रेफर कर दिया गया।

पटियाला में इलाज के दौरान जयमल की मृत्यु हो गई। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया। मामले में इससे पहले चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

उपरोक्त आरोपी निर्मल भी इस वारदात को अंजाम देने में शामिल था। शनिवार को आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें