फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एजेंट के खिलाफ केस दर्ज, दूतावास के माध्यम से शव लाने का प्रयास करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंट के खिलाफ केस दर्ज, दूतावास के माध्यम से शव लाने का प्रयास करेगी पुलिस
विज्ञापन

अमेरिका जाते समय ग्वाटेमाला में मटौर के युवक की मौत का मामला, 17 फरवरी को गया था घर से, सात मार्च तक होती रही परिजनों से बात, एजेंट करता रहा गुमराह



सोशल मीडिया से आई एक वीडियो में मृतक का शव देखकर परिजनों को हुई मौत की पुष्टि, एसपी से मिले परिवार के लोग, शव भारत लाए जाने व एजेंट पर कार्रवाई की मांग

परिवार का आरोप-एजेंट ने बिना परिवार की सहमति के गैर कानूनी ढंग से भेजा विदेश, डोंकी के माध्यम से 40 लाख रुपये में हुई थी अमेरिका भेजने की बात



फोटो - 42 व 43

संवाद न्यूज एजेंसी

कलायत। डोंकी के रास्ते से अमेरिका जा रहा गांव मटौर का एक युवक मलकीत रास्ते में ही काल का ग्रास बन गया। बताया जा रहा है कि ग्वाटेमाला के जंगलों में हुई फायरिंग में युवक की मौत हुई है। इसकी जानकारी परिजनों को कई दिनों बाद सोशल मीडिया में आई एक वीडियो से मिली। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं संबंधित देश के दूतावास के माध्यम से शव लाने का प्रयास शुरू कर दिया हैं।
विज्ञापन




मृतक के भाई राजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई मलकीत (30) विदेश जाने की इच्छा रखता था। इसलिए वे कैथल के तलाई बाजार में मनी ट्रांसफर व विदेश भेजने का कार्य करने वाले एजेंट ईश्वर सिंह से मिले। उसने उन्हें बताया कि वह मलकीत को अमेरिका भेज देगा। इसके लिए 40 लाख रुपये लगेंगे। जिसमें 20 लाख रुपये पहले, पांच लाख रुपये मलकीत को जाते समय और 15 लाख रुपये मलकीत के अमेरिका पहुंचने पर देने होंगे। उन्होंने वादे के अनुसार 20 लाख की राशि एजेंट ईश्वर को दे दी। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को वे लोग एजेंट द्वारा दिए गए शेड्यूल के हिसाब से मलकीत को पांच लाख रुपये देकर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर छोड़ आए। इसके बाद मलकीत के मोबाइल नंबर 8569887467 पर व्हाट्सएप वेब के माध्यम से उन्हें उसकी जानकारी मिलती रही। मलकीत से हुए संवाद के तहत पहली मार्च को उसे कजाकिस्तान के अलमाठी से इस्तांबुल भेजा गया। दो मार्च को उसे पनामा सिटी फिर सेल्वाडोर भेजा गया जहां से उसे अमेरिका के लिए रवाना होना था। सात मार्च के बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा और परिवार का उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद परिजन एजेंट ईश्वर सिंह से मिले। उसने उन्हें मलकीत के बारे में गोलमोल जवाब देकर टरका दिया। नौ मार्च को वे लोग फिर एजेंट से मिले तो उसने उन्हें फिर से झूठी तसल्ली देकर वापस भेज दिया। राजीव ने बताया कि समय बीतने के साथ परिवार की बेचैनी बढ़ती गई। 30 मार्च को उन लोगों को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो मिली। जिसके माध्यम से उन्हें पता चला की मलकीत सिंह का रास्ते में कत्ल हो गया है। वीडियो में साफ पता चल रहा है कि पहले मलकीत के साथ मारपी हुई, उसके बाद गोली मार कर उसके पैसे छीन लिए। राजीव का आरोप है कि एजेंट ईश्वर सिंह के सहयोगियों ने ही सेल्वाडोर से गुवाटेमाल के रास्ते में इस हत्या को अंजाम दिया है। वीडियो देखने के बाद वे लोग कैथल तलाई बाजार स्थित एजेंट के कार्यालय में पहुंचे तो उसके घर व कार्यालय पर ताला लगा मिला। उसने अपना फोन भी बंद कर लिया। इस पर परिजन गांव के प्रमुख लोगों के साथ एसपी से मिले और न्याय दिलवाने की गुहार लगाई। परिजनों ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है कि वहां फायरिंग हुई है। राजीव ने एसपी से एजेंट ईश्वर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने व भाई के शव को स्वदेश लाने की मांग एसपी से की। एसपी ने उन लोगों को आश्वासन दिया है कि मलकीत का शव को भारत में लाने का प्रयास किया जाएगा और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि परिजन उनसे मिले हैं। पुलिस ने फिलहाल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिस देश में युवक की मौत बताई जा रही है, उस देश के दूतावास से संपर्क कर युवक के शव को लाए जाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें