फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्रा से दुष्कर्म में चीका निवासी युवक पर केस

Fri, 29 Aug 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के कॉलोनी में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में चीका निवासी युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। लड़की का आरोप है कि आरोपी पिछले करीब आठ महीने से उसका यौन शोषण कर रहा था। जब वह विरोध करती थी तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी भी देता था।

छात्रा ने किसी तरह हिम्मत कर इस संबंध में अपने परिवार के सदस्यों को बताया तो परिवार के सदस्य लड़की को लेकर शहर थाना में पहुंचे। इस संबंध में पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म संबंधी अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पहले चीका के एक स्कूल में पढ़ती थी। फरवरी में उसकी पहचान एक लड़के के साथ हुई। उनकी बातचीत होने लगी। जब वह अकेली घर पर थी तो आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसके घर पर कई बार आया और उसके साथ मारपीट करते हुए यौन शोषण किया। उसके तंग करने के बाद छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि पुलिस के पास इस संबंध में शिकायत आई है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें