कैथल। लिव इन में रह रही विवाहित महिला से दुष्कर्म कर धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
चीका थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि जनवरी 2022 में उसकी पहचान नुफा सिंह नामक व्यक्ति से हुई थी। दोनों की बातचीत होने लगी और वे लिव इन में रहने लगे। आरोपी ने चीका में एक निजी स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान की धमकी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने शादी नहीं की। इसमें मनीष नामक आरोपी भी नुफा के साथ था। इस बीच आरोपी उसके सोने के गहने और एक लाख रुपये भी चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद