कैथल। अलग-अलग जगहों से 19-19 वर्षीय तीन युवतियां लापता हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में शहर के एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि 10 जनवरी को सुबह उसकी 19 वर्षीय बेटी एक कॉलेज में पढऩे के लिए गई थी। वह अभी तक वापस नहीं लौटी है। दूसरे मामले में एक अन्य कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि 10 जनवरी को शाम के समय उसकी 19 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई और वापस नहीं लौटी। तीसरे मामले में जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि नौ जनवरी को उसकी 19 वर्षीय बेटी अपने किसी कार्य से चीका आई हुई थी। वह वापस नहीं लौटी। अज्ञात आरोपी उसको बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज लिया है। संवाद