कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में गांव सौंगल निवासी ओम सिंह ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि आठ मई को आरोपी कुलदीप व उसकी पत्नी ने उसे कड़ी व ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव डयोडखेड़ी निवासी दयादास ने तितरम थाना में शिकायत दी कि सुबह के समय अज्ञात आरोपियों ने उसे डंडे व लाठियों से पीटकर चोटिल कर दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद