कैथल। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक चीका से लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी वार्ड नंबर 11 गुहला निवासी गौरव मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक चीका बैंक के मैनेजर नवीन मोर की शिकायत के अनुसार मनिंद्र सिंह एक अप्रैल 2018 से 29 अक्टूबर 2019 तक चीका ब्रांच में मैनेजर रहा है। उसने फर्जी तरीके से गौरव मल्होत्रा को चार लाख और विद्या सागर को पांच लाख रुपये का ऋण दिया था। यह ऋण जनवरी 2019 में दिया गया था, जिसे आरोपियों ने भरा ही नहीं। इस पैसे को तीनों ने मिलकर बांट लिया था। बैंक के उच्च अधिकारियों को इस ठगी के बारे में जानकारी मिली तो तत्कालीन मैनेजर को नौकरी से हटा दिया था। इस बारे में थाना चीका में मामला दर्ज था। प्रवक्ता ने बताया की आरोपी गौरव का एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। संवाद