फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसडीओ, जेई, लाइनमैन समेत अन्य पर केस

Tue, 09 Jul 2024 06:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा किसान परिवार को भुगतान पड़ा तो उसकी शिकायत पर पुलिस ने एसडीओ, जेई समेत लाइनमैन व अन्य पर सोमवार को केस दर्ज किया है। मामला है बिजली के ढीले तार की चपेट में आकर चार लोगों के झुलसने का। घटना बीती एक जुलाई की है।

खराब हुई सबमर्सिबल की मोटर को निकालने के लिए खेत में मशीन ले जा रहे किसान व उसके परिजनों को बिजली की ढीले तार ने अपनी चपेट में ले लिया था। करंट से झुलसे दो को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया था। रविवार को इन दोनों की जान बचाने के लिए चिकित्सकों को एक-एक बाजू काटनी पड़ी। दूसरी ओर अन्य दो घायलों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


हजवाना गांव निवासी गुरमीत सिंह ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि बिजली निगम ने उनके खेत में से 11000 हाई वोल्टेज की बिजली लाइन को निकाल रखा है। उसकी ऊंचाई मुश्किल से 10 फीट है।

इस संबंध में उसने बिजली निगम के एसडीओ को व अन्य सभी कर्मचारियों जेई व लाइनमैन बार-बार अवगत करवाया था। उसके बावजूद उन्होंने इस मुद्दे पर कोई कवायद नहीं की। बीती एक जुलाई को वह और उसके परिवार के सदस्य नवाब सिंह, सिटू सिंह व नवाब सिंह का 15 वर्षीय लड़का अमन खेत में काम कर रहे थे।

उस स्थान पर हाई वोल्टेज का तार खेत के ऊपर था। वे अपनी खराब सबमर्सिबल की मोटर को निकालने के लिए मशीन ले जा रहे थे। इस बीच वह बिजली के तार नीचे होने के कारण उनसे टकरा गई। नतीजा, करंट ने उन सभी को अपनी चपेट में लिया। हादसे में वे बुरी तरह झुलस गए।

परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें इलाज के लिए कैथल के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से उसे व अमन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि नवाब व सिटू की गंभीर स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। उनकी गंभीर हालत देख जान बचाने के लिए चिकित्सकों को दोनों की एक-एक बाजू काटनी पड़ी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अब निगम ने अपनी लापरवाही को छुपाने के लिए चार जुलाई को रात 10 बजे से सुबह चार बजे के बीच ढीली तारों को खींच दिया। यह हादसा आरोपी निगम के एसडीओ, जेई व लाइनमैन की भारी लापरवाही के कारण हुआ है। जांच अधिकारी रणदीप ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस मामले में बिजली निगम के एसई सोमबीर भलोठिया ने कहा कि उन्हें इस घटना का काफी दुख है। जहां पर ऐसी समस्या है, उसे जल्द ही वहां से दूर करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें