कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के दो मामलों में पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव मलिकपुर निवासी हजारी लाल ने सीवन थाना में शिकायत दी कि 24 अगस्त को शाम के समय
आरोपी नफे सिंह, रवि, विशाल, रामभज, रामनिवास, बलविंद्र व रजत ने उससे मारपीट की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव कैलरम निवासी दिलबाग सिंह ने कलायत थाना में शिकायत दी कि 25 अगस्त को आरोपी अमरजीत व उसके पिता बलबीर ने उससे व उसके पिता से मारपीट की। आरोपियों ने उन पर डंडे व गंडासी से हमला कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद