फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट के मामले में नौ आरोपियों पर केस

Tue, 20 Aug 2024 04:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव सिरसल निवासी साहब सिंह ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 18 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे आरोपी जस्सा, शेखर, गोलू, सुबू, रोहित, मंदीप, विनित, काला व अमित ने उसके खेत में बने पैलेस में घुसकर उनपर लाठी, गंडासी व कस्सी से हमला कर दिया। आरोपियों ने महिलाओं को अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादबालियां छीनने के मामले में आरोपी काबू
विज्ञापन

कैथल। महिला से कानों की बालियां छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी मानसा पंजाब निवासी सौरव कुमार को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुभाष नगर सलेमपुर निवासी गुरजेंट की शिकायत अनुसार तीन अगस्त की शाम को बाइक पर आए दो अज्ञात लड़के घर के बाहर बैठी उसकी माता की दोनों कानों की बालियां छीनकर फरार हो गए। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। आरोपी का दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। संवाद

अफीम सहित महिला नशा तस्कर गिरफ्तार
कैथल। पुलिस ने गांव खरका से एक महिला नशा तस्कर को 100 ग्राम अफीम सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गांव खरंका निवासी महिला अमरो व उसका पति ज्ञान चंद काफी समय से अपने घर पर अफीम बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने उनके मकान पर दबिश देकर संदिग्ध महिला अमरो को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके कब्जे में पॉलीथिन से 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें