फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अस्पताल संचालक और महिला डॉक्टर पर केस

Fri, 06 Oct 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एक निजी अस्पताल में महिला के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस ने अस्पताल के संचालक व वहां कार्यरत महिला डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने महिला का इलाज सही तरीके से नहीं किया था, जिससे उसकी जान को खतरा हो गया था। परिजनों को मजबूरन उसे कुरुक्षेत्र के एक अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। महिला वहां कई महीने वेंटिलेटर पर रही।

महिला के भाई ने स्वास्थ्य विभाग से इस मामले की शिकायत की थी। मामले की जांच के लिए डॉक्टर बोर्ड का गठन किया गया और जांच के दौरान महिला के इलाज में लापरवाही की बात सामने आई। इसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, पूरी कार्रवाई विभागीय जांच के आधार पर की गई है।
विज्ञापन


पूंडरी निवासी एक युवक की शिकायत अनुसार 21 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल 2023 के बीच उसने गुरु ब्रह्मानंद अस्पताल पूंडरी में अपनी बहन को महिला रोग के इलाज के लिए दाखिल करवाया था। शिकायत में महिला के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल के संचालक गुरदीप व डॉ. डॉ. ज्योति ने सही तरीके से इलाज नहीं किया। लापरवाही बरतने से उसकी बहन को गर्भपात करवाना पड़ा। आरोप लगाते हुए बताया कि गलत तरीके से इलाज के कारण उसकी तबीयत इतनी अधिक बिगड़ गई कि उसे वहां से कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा, जहां उसे कई महीने तक वेंटिलेटर पर रखा गया।

पीएनडीटी के जिला नोडल अधिकारी डॉ. गौरव पूनिया ने बताया कि इस संबंध में पीडि़त युवक ने स्वास्थ्य विभाग को भी शिकायत दी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले की पड़ताल के लिए जांच बोर्ड का गठन किया गया, इसमें 10 विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों को शामिल किया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि महिला के इलाज में लापरवाही बरती गई थी। उसके आधार पर बोर्ड की कार्रवाई की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने अब उसी आधार पर अस्पताल संचालक गुरदीप जो एक ओटी तकनीशियन है और वहां की एक डॉ. ज्योति के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले में जांच अधिकारी दलशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल संचालक व वहां की डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें