फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भूसला गांव में जेवर दो लाख रुपये पार

Fri, 06 Oct 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भूसला गांव में एक मकान से चोरों ने दो लाख रुपये व गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, बनावा गांव में रजबाहे पर बने नहरी खाल व मोगा की ईंटें चोरी होने का मामला सामने आया है।

भूसला गांव निवासी लखी राम ने चीका थाना में शिकायत दी कि 20 सितंबर को आरोपी राहुल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके घर से सोने चांदी के गहने और दो लाख रुपये नकदी चोरी कर ली। उसे करीब चार लाख 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी भानसिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पबनावा गांव में सात आरोपियों ने सरकारी विभाग के रजबाहे पर नहरी खाल व मोगा की ईंटें उखाड़कर चोरी कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मिकाड मंडल कुरुक्षेत्र के कार्यकारी अभियंता धूप सिंह ने ढांड थाना में शिकायत दी कि गांव पबनावा में विभाग की ओर से खेतों में पानी आपूर्ति के लिए रजबाहे पर नहरी खाल व मोगा बनाया गया था। पबनावा निवासी अर्जुन, महेंद्र, सुनहरा, संजीव, सतीश, शेरा व चमेला रजबाहा के पक्के खाल की ईंटें उखाडक़र चोरी कर ले गए। आरोपियों ने सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया है। जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें