कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के दो मामलों में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव गुलियाणा निवासी प्रदीप ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 25 सितंबर को रात साढ़े नौ बजे वह किसी काम से गांव नरड़ आया हुआ था। वहां पर आरोपी प्रवीन, सुनील व गुंगा ने उसे डंडे व लाठियों से पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव पाडला निवासी राजेंद्र ने सदर थाना में शिकायत दी कि 24 सितंबर को आरोपी सोनू ने उसे गंडासी व लाठी से हमला कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद