कैथल। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने पांच आरोपियों पर उससे मारपीट करने और बहन को अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि तीन नवंबर को शाम के समय वह अपनी बहन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। जब वह खुराना रोड पर पहुंचा तो गोबिंद नामक युवक अपने चार दोस्तों के साथ कार में आया और उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और रॉड से हमला कर दिया। बाद में आरोपी उसकी बहन को गाड़ी में जबरदस्ती डालकर ले गए। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद