कैथल। मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में खानपुर निवासी राजकुमार ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। उसके पास एक कनाल जमीन है, जिसमें उसने गेहूं की फसल उगाई है। आठ अप्रैल को शाम चार बजे वह और उसका छोटा भाई बलवंत ऑटो लेकर गेहूं की फसल कटाई के लिए गए थे। ऑटो को खेत के रास्ते में खड़ा कर दिया था। उनके खेत के साथ जय भगवान का भी खेत है। जयभगवान के पुत्र बलविंद्र ने उसको ऑटो हटाने के लिए कहा तो उन्होंने ऑटो हटा दिया। इसके बाद जय भगवान की पत्नी कांता, जयभगवान, उसके बेटे बलिंद्र, मामूराम व मंदीप ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उन्हें काफी चोटें लगीं। वहीं ऑटो का शीशा तोड़ दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।