फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट और धमकी के मामलों में आठ पर केस

Thu, 21 Sep 2023 12:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मारपीट व धमकी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव मोहणा निवासी राजेश कुमार ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 19 सितंबर को सुबह के समय वह अपने किसी काम से पूंडरी आया हुआ था। वहां एक निजी स्कूल के पास आरोपी सुरेंद्र, नरेंद्र, दीपक व विशाल ने लाठी, डंडे व रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव भूना निवासी महताब ने सीवन थाना में शिकायत दी कि 17 सितंबर को सुबह के समय आरोपी बलराज, सज्जन, गोविंद व गुड्डी ने उसे व उसके परिवार के सदस्यों को गंडासी व लोहे की पाइप से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें