कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के दो मामलों में पुलिस ने करीब 30 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव खानपुर निवासी तुषार ने शहर थाना में शिकायत दी कि वह आरकेएसडी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहा है। एक अगस्त को वह कॉलेज जा रहा था। तभी साहिल, गौरव, भूपेंद्र व 10-12 अन्य ने हमला कर उसे घायल कर दिया। एसएचओ बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीवन निवासी अरमान की शिकायत अनुसार वह और उसका दोस्त शिव कुमार साथ रहते हैं। कुछ दिन पहले गांव के काकू, मुकुल राणा, कर्ण, भारती, जतिन, राहुल अन्य 8/10 लड़कों ने शिव कुमार पर दबाव बनाया कि उनके साथ हुक्का पिए। विरोध किया तो आरोपियों ने 30 जुलाई को उन दोनों को अस्पताल रोड पर रोक लिया और हमलाकर घायल कर दिया। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद