फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट के चार मामलों में 20 के खिलाफ केस

Wed, 17 Apr 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के चार अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 20 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दाबनखेड़ी गांव निवासी गुरजीत कौर ने गुहला थाना में शिकायत दी कि 15 अप्रैल को आरोपी मलकीत व उसकी पत्नी सुखविंद्र कौर ने उसे ईंटों से चोटें मारकर घायल कर दिया। साथ ही जान की धमकी भी दी। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पाडला गांव निवासी राकेश ने सदर थाना में शिकायत दी कि नौ अप्रैल को राात करीब साढ़े 11 बजे आरोपी बंटी, जयवीर, अक्षय व काबी ने उसे मारपीट कर घायल कर जान की धमकी दी। जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कैलरम गांव निवासी बलजीत ने कलायत थाना में शिकायत दी कि 14 अप्रैल की शाम आरोपी अभिषेक, सागर, अजय, बिट्टू, बिंदा, कृष्ण, सोनू, अंकित व जोनी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पूंडरी निवासी कमलजीत ने पुलिस को शिकायत दी कि 14 अप्रैल को रात करीब सवा 11 बजे वह डुलयाणी गया था। वहां पर आरोपी रमेश व चार अन्य व्यक्तियों ने उस पर हमला कर मारपीट की। जांच अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें