फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट के चार मामलों में 13 पर केस

Sat, 24 Aug 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के चार मामलों में पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बालाजी कॉलोनी निवासी कमलेश ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 21 अगस्त को दोपहर के समय आरोपी विशाल ने अन्य युवकों के साथ मिलकर उसे व उसके पति को पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान की धमकी भी दी। थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में नानकपुरी कॉलोनी निवासी राजकुमार ने शहर थाना में शिकायत दी कि 21 अगस्त को शाम के समय आरोपी बलविंद्र, सुनील, सुनहरी व पूर्ण ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


गांव बाकल निवासी अनिल ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 20 अगस्त को रात साढ़े 10 बजे वह गांव के मुख्य मार्ग से जा रहा था। वहां पर आरोपी राजेश, राजा व बिट्टू ने उसका रास्ता रोककर उस पर डंडे, लाठी व गंडासी से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। एसएचओं रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चौथे मामले में गांव फर्श माजरा निवासी संदीप ने सीवन थाना में शिकायत दी कि पांच अगस्त को शाम के समय आरोपी अमन, रमन, शुभम, रजत व सुनील ने मारपीट करते हुए उसे चोटें मारी। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें