फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार सवारों ने स्कूटी चालक को टक्कर मारी

Sat, 19 Oct 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका में कार सवार पांच आरोपियों ने एक स्कूटी चालक को टक्कर मारकर उसे चोटिल कर दिया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चीका निवासी गुरुदेव सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 अक्तूबर को रात करीब नौ बजे वह शहर के पटियाला रोड से स्कूटर पर जा रहा था। वहां पर कार में सवार आरोपी शमशेर, लाभ, जसवंत व दो अन्य लड़काें ने उसे टक्कर मारकर चोटिल कर दिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और स्कूटी से तोड़-फ़ोड़ की। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादमारपीट में पांच आरोपियों पर मामला दर्ज
विज्ञापन

कैथल। रास्ता रोककर युवक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अर्जुन नगर कैथल निवासी हरदीप ने शहर थाना में शिकायत दी कि 16 अक्तूबर को आरोपी मोनू व उसके तीन-चार साथियों में रास्ता रोककर उससे मारपीट की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें