फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार ने मारी ऑटो को टक्कर, एक की मौत

Wed, 04 Dec 2024 12:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव पबनावा में कार की टक्कर से ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई व चार अन्य घायल हो गए। गांव पिपली कुरुक्षेत्र निवासी जयकुमार ने ढांड थाना में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वह सोमवार सायं हादसे में चंद्रशेखर, छैंदी लाल, भगत, संदीप और रामबाबू के साथ आटो पर सवार होकर पबनावा से गुजर रहा था तो वहां पर एक कार ने उनके आटो को टक्कर मार दी। हादसे में उसे, चंद्रशेखर और संदीप को सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया था। जहां इलाज के दौरान चंद्रशेखर की मौत हो गई। हादसे में वह, छैंदी लाल, भगत, संदीप और रामबाबू घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें